देहरादून-मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जागेश्वर धाम, महासू देवता, जादूंग, माणा एवं नीति टिम्मरसैंण के विकास कार्यों की जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण किए जाने हेतु लगातार मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि कार्य शुरू होने से लेकर कार्य समाप्ति की तिथि निर्धारित करते हुए PERT Chart तैयार किया जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि भूमि हस्तांतरण एवं अधिग्रहण आदि की प्रक्रिया में तेजी लाएं। कैंची धाम में नया पैदल पुल और जादूंग में Festive Ground आदि का कार्य समय से पूर्ण कराए जाने हेतु यदि श्रमिकों को बढ़ाए जाने की आवश्यकता है तो बढ़ाए जाएं।
इस अवसर पर सचिव श्री धीराज सिंह गर्ब्याल, जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल, अपर सचिव श्री अभिषेक रुहेला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
