देहरादून-अशासकीय विद्यालयो के तदर्थ शिक्षको की एक बैठक गांधी इंटर कालेज मे हुई, जिसमे शिक्षको ने एक स्वर मे अपने विनिमितिकरण की आवाज उठाई। रविवार को आयोजित बैठक मे जनपद के अशासकीय विद्यालयो के तदर्थ शिक्षको ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने कहा कि अशासकीय विद्यालयो के 426 तदर्थ शिक्षक विगत नौ वर्षो से अपने नियमितीकरण की मांग उठा रहे है परन्तु उनकी पीडा को नही सुना जा रहा है। प्रान्तीय मीडिया प्रभारी अश्वनी गुप्ता ने कहा कि तदर्थ शिक्षको को पद के अनुरूप वेतन मिल रहा है,और वह सरकारी की सारी योजनाओ को धरातलीय अमलीजामा पहनाते है,बावजूद उनका विनिमितिकरण न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। तदर्थ शिक्षिका रश्मि काला,गुंजन भट्ट,रंजना बिष्ट ने कहा कि तदर्थ शिक्षको के नियमितीकरण से सरकार पर कोई वित्तीय भार नही आएगा पर तदर्थ सेवा के दौरान अगर किसी शिक्षक के साथ कुछ दुर्घटना हो जाती है तो उसका परिवार भूखमारी के कगार पर आ जाएगा। तदर्थ शिक्षको ने समवेत स्वर मे अपने नियमितीकरण के लिए सरकार से गुहार लगाई। बैठक मे कमलेश गौड़, रमेश बुटोला,ओमप्रकाश काला,रविन्द्र सिह,दीप्ती शर्मा, संध्या तिवारी,निमिषा रावत,मनमोहन मठपाल, हरीश छिब्बर, दीपाली बिष्ट, पुष्पा नौटियाल, आदि तदर्थ शिक्षक मौजूद थे।