देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा है कि उत्तराखण्ड की आस्था, श्रद्धा और चारधाम यात्रा की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रदेशवासियों, श्रद्धालुओं एवं सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें और किसी भी अपुष्ट, भ्रामक या संदिग्ध सामग्री को साझा करने से परहेज़ करें।