देहरादून-आज बीस सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने बीस सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति कार्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकार की योजनाएं धरातल पर प्रभावी रूप से लागू हों।

इस अवसर पर श्री ज्योति प्रसाद गैरोला मा० उपाध्यक्ष बीस सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति, श्री विकास शर्मा महापौर रूद्रपुर, निदेशक श्री सुशील कुमार, संयुक्त निदेशक श्री टी०एस० अन्ना सहित अन्य लोग उपस्थित थे।