..

विद्यालय की बालिकाओं ने स्वागत गीत के साथ शिक्षा मंत्री का किया स्वागत ।

सितारगंज-प्रदेश के शिक्षामंत्री, डा. धन सिंह रावत , कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सितारगंज पहुंचे यहां विद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षामन्त्री ने सरस्वती मां के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए द्वीप प्रज्वलित किया, विद्यालय की बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत के साथ शिक्षा मंत्री का स्वागत किया गया तत्पश्चात उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण किया, आवासीय विद्यालय में बालिकाओं के लिए, एक आवासीय छात्रावास के निर्माण करने हेतु सचिव एवं निदेशक विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड सरकार को फोन पर निर्देश दिए, तथा विद्यालय में अध्यनरत बालिकाओं से विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के संदर्भ में विस्तृत जानकारी ली, और बालिकाओं से वार्ता की कहा कि निर्धन गरीब घरों की बालिकाओं को शिक्षा मुख्य धारा में जोड़ने के लिए, सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, किसी भी बालिका को विद्यालय में किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा एवं विद्यालय की वार्डन ललिता कोहली एवं शिक्षक नेता के, एन, अटवाल द्वारा पुष्प गुच्छ देते हुए शिक्षा मंत्री स्वागत किया, विद्यालय की बालिकाओं ने शिक्षा मंत्री से वार्ता की और विद्यालय में मिलने वाली सारी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी, शिक्षा मन्त्री को अपने बीच में पाकर बालिकाओं में काफी उत्साह दिखा ,साथ में जिला शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी उधम सिंह नगर हरेंद्र कुमार मिश्रा ने शिक्षा मंत्री को कस्तूरबा गांधी विद्यालय के बारे में संपूर्ण जानकारी से अवगत कराया गया, इस दौरान कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक नेता खिलानंद अटवाल द्वारा किया गया, कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डन श्रीमती ललिता कोहली, दिव्या राणा, प्रीति कोटियाल, बृजेश राणा, मोनिका , कविता, नाज जहां सहित बालिकाऐ कार्यक्रम में उपस्थित रही।

You missed