Share The Post

देहरादून-विकासनगर में कुट्टू के आटे में मिलावट से बड़ी संख्या में लोग बीमार हो गए हैं करीब 100 लोगों की हालत बिगड़ी है बड़ी संख्या में लोगों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है यह पूरा मामला विकासनगर क्षेत्र का है यहां मिलावटी कुट्टू के आटे के सेवन से करीब 100 लोग बीमार पड़ गए हैं स्थिति बिगड़ने पर कई लोगों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत भी अस्पताल पहुंचे और मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली मुख्यमंत्री ने बताया मिलावटी आटा सहारनपुर उत्तरपदेश से सप्लाई किया गया था सहारनपुर प्रशासन को इसकी सचना दे दी गई है और सहारनपुर पशासन ने दुकान को सील कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी हैं