खटीमा-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज खटीमा पहुँचने पर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक रोड शो में विशाल संख्या में पहुंची जनता एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह और आत्मीय भाव से स्वागत-अभिनंदन किया रोड शो के दौरान जनता व जनप्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यही जनविश्वास हमें पूर्ण समर्पण भाव के साथ विकास और जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा प्रदान करता है।
