रामनगर-अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्बेट टाइगर रिजर्व के मुख्यालय और सभी रेंजों में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम योगा फॉर हेल्थी अगेन रही। इसी क्रम में कार्बेट टाइगर रिजर्व की ढिकाला रेंज में अधिकारियों व कर्मचारियों ने ढिकाला वन परिसर में कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ० साकेत बड़ोला के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। डॉ० साकेत बड़ोला द्वारा विभिन्न योगासन और प्रणायाम का अभ्यास कराया गया और योग के महत्व के बारे में अवगत कराया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ० साकेत बड़ोला ने कहा कि योग न केवल व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ बनाता है, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करने की भावना को भी प्रोत्साहित करता है। योग भारतीय संस्कृति व परम्परा की अमूल्य धरोहर है, जिसे वर्तमान में सम्पूर्ण विश्व द्वारा अपनाया जा रहा है।कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था। योग दिवस के सफल आयोजन के साथ ढिकाला रेंज के अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रकृति संरक्षण की अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया।अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ढिकाला रेंज में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ० साकेत बड़ोला के साथ पार्क वार्डन बिन्दर पाल, रेंजर उमेश चन्द्र आर्या,सन्तोष बिष्ट, आशुतोष सती,ललित सिंह मेहरा आदि मौजूद रहें।
