..

 

रामनगर-रामनगर के ग्राम ढिकुली स्थित कोसी नदी में नहाने के दौरान एक युवा रिसॉर्ट कर्मी की डूबने से मौत हो गई,घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है,सूचना मिलने पर पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के रानीखेत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनार निवासी 22 वर्षीय अजय आर्य पुत्र पुत्र बची राम रामनगर के ढिकुली स्थित बैला मोंडे रिसॉर्ट में कार्यरत था।मंगलवार को उसका अवकाश था,इसी दौरान वह अपने साथी कर्मचारी राजकुमार निवासी मैनपुरी, एटा उत्तर प्रदेश के साथ कोसी नदी में नहाने के लिए चला गया।बताया जा रहा है कि दोनों युवक नदी में स्नान कर रहे थे,इसी बीच अजय अचानक गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गया। देखते ही देखते वह पानी में बहने लगा और कुछ ही क्षणों में लोगों की नजरों से ओझल हो गया। साथी राजकुमार ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई और घटना की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर स्टेशन अधिकारी गोपाल सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची,बचाव अभियान शुरू किया गया और कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद अजय को नदी के एक गहरे कुंड से बाहर निकाला गया, गंभीर अवस्था में उसे तत्काल रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है।कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट ने बताया कि शव को सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएंगी।पुलिस घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।युवक दो भाई बहन थे।वह अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था और वह कुछ दिन पहले ही रिजॉर्ट में आया था और वह ट्रेनिंग कर रहा था।उसके पिता मजदूरी करते हैं और माता हाउस वाइफ है।