..

टिहरी-हर घर तिरंगा अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आज नई टिहरी में प्रचार वाहन को डीएम श्रीमती नितिका खंडेलवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने जिले में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान की गतिविधियों और तैयारियों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने जिलेवासियों से अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को प्रदर्शित करने का आह्वान किया।

उन्होंने केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC) देहरादून द्वारा नई टिहरी में आयोजित की जा रही फोटो प्रदर्शनी की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में ‘हर घर तिरंगा’, विभाजन की विभीषिका और ‘वंदे मातरम्’ जैसे विषयों के माध्यम से देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रीय ध्वज की यात्रा तथा राष्ट्रभक्ति की भावना से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

CBC के कार्यक्रम अधिकारी श्री अनिल दत्त शर्मा ने 14-15 अगस्त को नई टिहरी में आयोजित होने वाले एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।