रामनगर-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बतौर मुख्यमंत्री पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शनिवार को रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।शनिवार को रामनगर के शिवलालपुर में किसान आयोग के सदस्य संजय डोरर्वी के आवास के पास आयोजित कार्यक्रम में मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना की गई। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने पिछले पांच वर्षों में उत्तराखंड के विकास को नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, सख्त भू-कानून, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार और धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास जैसे महत्वपूर्ण फैसलों से प्रदेश को नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी उत्तराखंड के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं।जिन्होंने लगातार पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है। उन्होंने इसे प्रदेश की राजनीति की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि आगामी 9 जुलाई को मुख्यमंत्री धामी पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ देंगे।उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में आगे भी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प दोहराया।इस दौरान रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र खाती,ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, पीरुमदारा मंडल अध्यक्ष बलदेव रावत,भाजपा नेता इंदर सिंह रावत, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल,किसान आयोग के सदस्य संजय डोरर्वी,जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, मीडिया प्रभारी अशोक गुप्ता,पूर्व राज्यमंत्री दिनेश मेहरा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री धनेश्वरी घिल्डियाल,पूर्व नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा,भाजपा नेत्री रुचि गिरी शर्मा,पूर्व नगर अध्यक्ष भावना भट्ट,माया रावत, मनमोहन सिंह बिष्ट,विवेक संभल,दीपक राणा, पृथ्वी रावत, हेमंत बिष्ट, करण रावत,शुभम उत्तम, विनोद अधिकारी,नंदन बोरा,कपिल रावत,अंजना सुंदरियाल नीम पांडे, मनीष अग्रवाल,किशोरी लाल, कृपाल जोशी आदि मौजूद रहें।
